Management

Core Team

Mr. M.R.Lega
सनसिटी सोलर के माध्यम से हर घर सोलर - हर घर रोजगार की इस राष्ट्रीय मुहीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण का हिस्सा बनने पर गर्व की अनुभूति महसूस करता हूँ। भारतीय रेल सेवा में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे यह महसूस हुआ की अगर पटरी सही हो एवं दिशा निर्धारित हो तो मंजिल को प्राप्त करना पूर्णतः मुमकिन है। सनसिटी सोलर से मेरी सम्बद्धता का मुख्य कारण कंपनी प्रबंधन की विस्तृत भावना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सहृदय समर्पण रहा है। इसी प्रेरणा एवं आत्मशक्ति के द्वारा मैं अपनी टीम के साथ अनन्त ऊर्जा उनन्त आय के उस मार्ग पर चल पड़ा हूँ जिसकी प्रबलता एवं सक्षमता अक्षुण है। मैं सनसिटी सोलर परिवार के प्रत्येक सदस्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
Mr. Suresh Choudhary
प्रत्यक्ष विक्रय अर्थात डायरेक्ट सेलिंग द्वारा भविष्य निर्माण की अपार संभावनाओं का प्रतीक सनसिटी सोलर हमें टीम भावना एवं संयुक्तता की शक्ति का साकार स्वरूप प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं कंपनी प्रबंधन एवं कंपनी की समस्त टीम का आभार व्यक्त करता हूँ। व्यावसायिक विशेषज्ञों के अनुसार सन 2025 तक सिर्फ भारत में नेटवर्क मार्केटिंग द्वारा 14.1 बिलियन लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। एक कम्पनी, एक दिशा एवं एक निर्णय आप सभी के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला सकता है। - जरुरत है सिर्फ सकारात्मक सोच , मजबूत इरादों एवं धैर्य के साथ निरंतरता रखते हुए अपनी टीम का निर्माण करना।
Mr. Jitendra Sharma
युवा अगर वास्तव में संस्कारों से ओत प्रोत हो तो पूरे युग का निर्माण करता है। पूरे विश्व में भारत सबसे युवा देश है अर्थात प्रबल संभावनाओं का देश है। हमें अपने आत्मबल एवं युवा शक्ति को अगर सही दिशा प्रदान करनी है, तो अपना व्यकितत्व विकास करना होगा। सनसिटी सोलर के बिज़नेस स्कूल "डिस्कवरी ऑफ़ सक्सेस " के माध्यम से कौशल विकास कर नवीनीकृत ऊर्जा द्वारा अपनी टीम के माध्यम से हर युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है इसका मैंने व्यक्तिगत अनुभव किया है। आप भी इस मिशन का हिस्सा बन राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं।
Mr. G.R.Hudda
भारतीय सेना का एक हिस्सा बनने पर मुझे अपार एवं अनंत गर्व की अनुभूति होती है। सीमाओं की सुरक्षा पर अपनी सेवाएं देते हुए मुझे पर्यावरण संरक्षण द्वारा राष्ट्र निर्माण की मुहीम का सन्देश प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं सनसिटी सोलर का ह्रदय से आभारी हूँ। राष्ट्र निर्माण की यह मुहीम हमें न सिर्फ स्वावलम्बी बनाती है अपितु अपने समस्त सहयोगियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देती है। नेटवर्क मार्केटिंग की सशक्त संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैने एक औचित्यपूर्ण निर्णय लिया जिसके परिणाम स्वरूप मैं अपनी आगामी पीढ़ी को भी आर्थिक आत्मनिर्भरता का सन्देश दे सकता हूँ। आइए हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण की इस व्यापक मुहीम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Mr. Badri Lal
सनसिटी सोलर का बिज़नेस प्लान पवित्र आय की असीमित संभावनाएं प्रस्तुत करता है। जिसे साकार करने हेतु आपको सिर्फ एक ध्येय एवं एक सही निर्णय की आवश्यकता होती है। यही निर्णय मैने भी लिया एवं सनसिटी सोलर द्वारा उपलब्ध अवसर का सही समय पर चुनाव किया। एकाग्रचित मन एवं अंतरात्मा से लिया गया ये निर्णय मेरे जीवन में निर्णायक साबित हुआ है। मैं कंपनी मैनेजमेंट के इस व्यापक उद्देश्य के सहयोगी बन स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूँ।
Mr. Sajjan
सनसिटी सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा संवर्धन द्वारा न सिर्फ बिजली के भारी भरकम बिलों से मुक्ति प्राप्त होती है वरन पर्यावरण संरक्षण का भी स्थायी विकल्प प्राप्त होता है। आर्थिक संबलता हम सभी के जीवन का लक्ष्य तो है परन्तु यह सम्पन्नता सामुहिक सहयोग से जब प्राप्त की जाती है तभी वह समाज निर्माण का एक सकारात्मक हिस्सा बनती है। आप सभी इस सकारात्मक मुहीम का हिस्सा बन अपने परिवार , समाज एवं देश को प्रगति पथ परलें जाएं। सनसिटी सोलर के साथ कंधे से कंधा मिलाएं।
Mr. Poonam Singh Rathore
देश की बाह्य सुरक्षा भारतीय सेना सुनिश्चित करती है। भारतीय सेना का एक हिस्सा बनने पर गर्व की अनुभूति होती है साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा में पर्यावरण संरक्षण का अवसर प्राप्त होना और भी अधिक ओजस्विता प्रदान करता है। मैं हर उस मिशन का सकारात्मक हिस्सा बनाना चाहता हूँ, जिससे राष्ट्र निर्माण हो एवं देश के प्रत्येक वर्ग का सशक्तिकरण हो। सनसिटी सोलर ने सौर ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मिशन का हिस्सा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आप सब भी अपनी आंतरिक ऊर्जा को पहचाने, ऊर्जामय एवं स्थाई भविष्य का निर्माण करें।
Mr. K.R.Maru
जिद, जुनुन एवं जरुरत हर सही सपना पूरा कर सकते है, यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है जिसे मैने सनसिटी सोलर के साथ साकार होते हुए देखा है। एक ऐसा पवित्र व्यवसाय जिसमें न उम्र की सीमा है नहीं अन्य कोई बंधन। मैं सनसिटी सोलर द्वारा निर्धारित लक्ष्य "अनन्त ऊर्जा - उनन्त आय" के सपने को साकार होते हुए देख रहा हूँ। मैं अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आपको भविष्य निर्माण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की इस मुहीम में भागीदार होने के लिए आमंत्रित करता हूँ।
Mr. Raju Ram
सर सांटे रूख रहे तो भी सस्तो जान – “माँ अमृतादेवी” भारत माता की इस पवित्र भूमि के पर्यावरण संरक्षण हेतु दशकों पहले सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जिसे आज भी स्मरण करने से हर व्यक्ति की आत्मा स्पंदित हो जाती है। मैं उसी पर्यावरण की रक्षा हेतु विषेशतः अपने ग्रामीण एवं शहरी वर्ग के हर उस व्यक्ति को यह निवेदन करता हूँ की, सौर ऊर्जा स्थापन कर अधिकाधिक लोगों को प्रोत्साहित करें। सनसिटी सोलर द्वारा मानवतापूर्ण उद्देश्य से किये जा रहे इस यज्ञ में अपनी ऊर्जा को सम्मिलित कर राष्ट्र निर्माण की इस मुहीम के भागीदार बने।

SPC (Suncity Power Club)